logo

236 मोबाइल वेटनरी एंबुलेंस के संचालन के लिए केंद्र सरकार जल्द केंद्रांश करे निर्गत- बादल पत्रलेख

01122.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड राज्य के 236 मोबाइल वेटनरी एंबुलेंस के संचालन के लिए केंद्र सरकार जल्द से जल्द केंद्रांश निर्गत करे। ये बातें राज्य के कृषि मंत्री बादल ने कृषि भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय एवं केंद्र प्रायोजित योजनाओं के संबंध में भारत सरकार की पशुपालन एवं डेयरी विभाग की सचिव अलका उपाध्याय से बातचीत करते हुए कही।  उन्होंने कहा कि इससे लोगों को लाभ मिल सकेगा। वहीं, राज्य में बंद पड़ी बेकन फैक्ट्री के जिर्णोद्धार के लिए परामर्श एवं डीपीआर बनाने में भी केंद्र सरकार से मदद मांगीसचिव के साथ झारखंड राज्य में चल रही योजनाओं पर चर्चा करते हुए मंत्री ने राष्ट्रीय पशुधन विकास योजना में भी भारत सरकार से केंद्रांश निर्गत करने का अनुरोध किया

स्टेट मॉडल पशु चिकित्सालय बनाने का अनुरोध
वहीं,
विभागीय सचिव अबु बकर सिद्दीकी ने राज्य में 24X7 मोड पर एक स्टेट मॉडल पशु चिकित्सालय बनाने अनुरोध किया उन्होंने कहा कि क्रेडिट गारंटी स्किम में नाबार्ड के माध्यम से युवाओं को लोन मिल सकेगा। साथ ही उन्हें अपने खड़ा होने में मददगार साबित होगा। बैठक के दौरान निदेशक कृषि चंदन कुमारविभागीय पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार तिवारी, उप निदेशक गव्य एवं प्रदीप कुमार सहित मत्स्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT