द फॉलोअप डेस्क
गुरुग्राम में शनिवार की सुबह झाड़सा चौक पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक व्मियक्लीति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हादसा अहले सुबह लगभग 4:30 बजे की बताई जा रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश की थार गाड़ी संख्या (UP 81 CS 2319) दिल्ली से झाड़सा चौक के एग्जिट नंबर 9 की ओर आ रही थी। इसी क्रम में थार चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और थार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। .jpg)
बताया जा रहा है कि गाड़ी में छह लोग सवार थे जिसमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दो युवक और तीन युवतियां शामिल हैं। वहीं इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे तुरंत गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद मामले की कार्रवाई में जुट गई है। और हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है।