logo

शादी का सपना दिखाकर घुमाने ले गया, फिर मर्डर कर नाले में फेंका शव; ऐसे हुआ खुलासा

crime36.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

नवी मुंबई में 25 अप्रैल को तड़के नाले से 27 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया था। शव कंबल में लिपटा हुआ था। पुलिस ने अब इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए टैक्सी चालक से पूछताछ कर रही है। आरंभिक जानकारी में आरोपी टैक्सी चालक और मृत महिला के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। 

18 अप्रैल को लापता हो गई थी महिला
पुलिस ने बताया कि 18 अप्रैल को मुंबई के मानखुर्द पुलिस स्टेशन इलाके से एक महिला लापता हो गई थी। जांच करने पर पता चला कि उरण में मिला शव लापता महिला का है। जांच में पता चला कि महिला मुंबई के नागपाड़ा की रहने वाली थी। टैक्सी ड्राइवर और महिला के बीच प्रेम संबंध था। बताया जा रहा कि महिला उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी लेकिन, उसने इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।


घुमाने ले गया और कर दिया कत्ल

18 अप्रैल की शाम को टैक्सी ड्राइवर महिला को घुमाने के लिए ठाणे जिले के कल्याण इलाके के खड़ावली ले गया था। रात करीब 1 बजे उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिसके बाद उन्हें 29 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Tags - crime newsmaharashtra newsnavi mumbai newsmurder casecrime beat