logo

CM का ऐलान- महिलाओं को मिलेगा 8 ग्राम सोने का सिक्का और सिल्क साड़ी

ेदलो3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
तमिलनाडु की TVK सरकार ने बुधवार को अपना पहला बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया। वित्त मंत्री डॉ. एन. मैरी विल्सन ने बजट 2026 पेश करते हुए घोषणा की कि ब्रदर्स गिफ्ट स्कीम के तहत शादी के अवसर पर महिलाओं को 8 ग्राम का सोने का सिक्का और सिल्क की साड़ी दी जाएगी। इस योजना के लिए सरकार ने 812 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।


महिलाओं से किया गया चुनावी वादा निभाया
मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा चुनाव 2026 के घोषणापत्र में महिलाओं को यह लाभ देने का वादा किया था। सरकार ने अपने पहले ही बजट में इस घोषणा को शामिल कर चुनावी वादे को अमल में लाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। बजट में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी अहम घोषणा की गई। राज्यभर में 10 ओलंपिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए 5.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर तमिलनाडु को अंतरराष्ट्रीय खेलों में नई पहचान दिलाना और ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की दिशा में मजबूत आधार तैयार करना है।


हज सब्सिडी में भी बढ़ोतरी
वित्त मंत्री डॉ. एन. मैरी विल्सन ने बजट भाषण में पहली बार हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों के लिए भी राहत का ऐलान किया। सरकार ने हज सब्सिडी को 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 35 हजार रुपये करने की घोषणा की। वहीं, मुख्यमंत्री विजय ने बजट पेश होने के बाद वित्त मंत्री की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी टेंडरों में कथित कमीशन व्यवस्था को समाप्त करने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

Tags - Tamil Nadu Budget 2026 TVK Women CM Vijay