logo

सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत 4 की मौत पर सुदेश महतो ने जताया गहरा शोक

सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत 4 की मौत पर सुदेश महतो ने जताया गहरा शोक

रांची
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने जमशेदपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री सहित चार लोगों के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सुदेश महतो ने कहा कि जमशेदपुर में हुआ यह भीषण सड़क हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। हादसे में चार युवा  का असमय चले जाना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगत सभी बच्चों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
कहा- संवेदनाएं शोक-संतप्त सभी परिवारों के साथ
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। सुदेश महतो ने कहा कि इस कठिन और दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक-संतप्त सभी परिवारों के साथ हैं।

Tags - Sudesh Mahto Deepika Pandey Singh Jamshedpur Accident Road Accident Jharkhand