logo

एक और बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा के करीब पहुंचने की कोशिश में आंदोलनकारी छात्र

78900.jpg

द फॉलोअप, रांची
जेपीएससी और जेएसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और घोटाले को लेकर छात्रों का हुजूम विधानसभा घेरने जगन्नाथपुर मंदिर तक जा पहुंचा और फिर ये हुजूम अंतिम बैरिकेडिंग तक पहुंच गया है।  यहां छात्र और पुलिस के बीच टकराव की संभावना व्यक्त की जाने लगी है। हजारों की संख्या में शामिल छात्र तिरंगा और तरह तरह के पोस्टर लिए जम कर नारेबाजी कर रहे हैं। शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ते जा रहे हैं। भारी संख्या में पुलिस तैनात किया गया है। यहां पर पुलिस और छात्रों के बीच धक्का मुक्की की संभावना व्यक्त की जाने लगी है। इधर छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए हरमू रोड, बिरसा चौक से जुड़ी सड़कों पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। 

Tags - Jharkhand JPSC JSSC students Legislative Assembly gherao police