logo

7 साल बाद मिले मंदिर से चोरी हुए जूते, थाने से आया फोन

pulli.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक फेमस मंदिर है। सांवरिया सेठ मंदिर। वहां लोग दूर-दूर से दर्शन करने जाते हैं।  मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रहने वाले महेंद्र कुमार दुबे ने भी कृष्ण जी के दर्शन करने गये थे। 14 जनवरी 2017 को मंदिर पहुंचे. वहां उनके जूते चोरी हो गए। महेंद्र ने इस चोरी की लिखित शिकायत मनसफिया थाने में दर्ज कराई। अब तुरंत तो जूते मिलते नहीं। महेंद्र घर लौट आए। सात साल बाद शख्स के पास पुलिस का फोन आया। थाने में आकर जूतों की पहचान करने को कहा। उम्मीद करते हैं कि शख्स के पास या तो चोरी हुए जूतों की फोटो या तेज याददाश्त हो। महेंद्र कुमार दुबे मत्स्य विभाग में सहायक संचालक पद से रिटायर हो चुके हैं। उनको कुछ दिन पहले महेंद्र दुबे के पास थाने से कॉन्सटेबल खूबचंद का फोन आया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर से दर्शनार्थियों के चोरी हुए कुछ जोड़ी जूते बरामद हुए हैं। कहा कि इनमें से अपने जूतों की पहचान कर लो। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N