logo

राहुल गांधी से मिले गुलाम अहमद और केशव महतो, मंत्री पद के लिए नामों की सूची सौंपी

GULAMKESHAV.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
दिल्ली में कांग्रेस के मंत्री पद के बंटवारे को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। सोमवार को प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राहुल गांधी से मुलाकात की। बैठक में संभावित नामों पर चर्चा हुई और मंत्री पद के लिए नामों की सूची राहुल गांधी को सौंपी गई। सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान आज शाम तक 4 नामों पर अपनी सहमति दे सकता है। वहीं 5 या 6 दिसंबर तक मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना जताई जा रही है।

कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह तैयार
प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कैबिनेट विस्तार की तिथि तय करना मुख्यमंत्री का अधिकार है। जैसे ही तारीख तय होगी, कांग्रेस अपनी सूची सौंप देगी। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी कहा कि विधानसभा सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार हो जाएगा और पार्टी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मंत्री पद का बंटवारा करेगी।

प्रमंडल और सामाजिक समीकरण होंगे अहम
कांग्रेस की रणनीति है कि हर प्रमंडल से एक विधायक को मंत्री बनाया जाए। पांच में से चार प्रमंडल को प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसके अलावा, सामाजिक संतुलन का भी ख्याल रखा जाएगा। पार्टी एक आदिवासी, एक ओबीसी, एक अल्पसंख्यक और एक अगड़ी जाति के विधायक को मंत्री पद दे सकती है। फिलहाल, कई विधायक दिल्ली में मौजूद हैं और मंत्री पद की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस के भीतर हलचल तेज है और सभी की निगाहें आलाकमान के फैसले पर टिकी हैं।

Tags - Jharkhand News Congress Ministerial post State in-charge Ghulam Ahmed Mir State President Keshav Mahato Kamlesh Rahul Gandhi