जामताड़ा/रांची
भारत की सभ्यतागत विरासत, अटूट आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' को मनाने के प्रधानमंत्री के आह्वान के तहत शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। 12 सितंबर को कोलकाता स्टेशन से सोमनाथ तीर्थयात्रा के लिए एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पर्व सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, देशभक्ति और अटूट दृढ़ता का उत्सव मनाता है। इस फ्लैग-ऑफ समारोह में राज्य सरकार के कई मंत्रियों और रेलवे के उच्च अधिकारियों ने भाग लिया। 12 सितंबर को विशेष ट्रेन कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से सोमनाथ के लिए रवाना हुई। 14 सितंबर को ट्रेन के सोमनाथ (गुजरात) पहुँचेगी। 15-16 सितंबर श्रद्धालु सोमनाथ में आयोजित विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 17 सितंबर को विशेष ट्रेन तीर्थयात्रियों को लेकर कोलकाता की वापसी यात्रा पर रवाना होगी।

समर्पित रेल सेवा के माध्यम से तीर्थयात्रा का अवसर
इस विशेष ट्रेन को तीर्थयात्रियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। यात्रियों ने इस समर्पित रेल सेवा के माध्यम से तीर्थयात्रा का अवसर मिलने पर अपनी प्रसन्नता और आभार व्यक्त किया। यह पहल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रेल मंत्रालय की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत देश के महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के लिए आम श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक कनेक्टिविटी प्रदान की जा रही है। इस फ्लैग-ऑफ समारोह में राज्य सरकार के कई मंत्रियों और रेलवे के अधिकारियों ने भाग लिया। समारोह में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में मंत्री डॉ. शंकर घोष, कौशिक चौधरी, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती और पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय इनके साथ ही अन्य गणमान्य अतिथि और पूर्व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
