द फॉलोअप डेस्क
कर्नाटक में सीएम पद को जारी गतिरोध खत्म हो गया। पांच दिन की मान-मनौव्वल और सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के सीएम पद के लिए अड़े डीके शिवकुमार आखिरकार मान गए। सिद्धारमैया कर्नाटक के CM और वे अकेले डिप्टी CM होंगे। गुरुवार को केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका औपचारिक ऐलान किया। वहीं, रात में बेंगलुरु में हुई विधायक दल की बैठक में सिद्धारमैया को विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया। जिसके बाद वे राजभवन पहुंचे, जहां राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब शपथ समारोह 20 मई को दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम में होगा। बताते चलें कि कांग्रेस ने 13 मई को 224 सीटों में से 135 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।

50-50 फॉर्मूले पर बनी सहमति
सीएम बनने की जिद पर अड़े शिवकुमार आखिरकार 50-50 फॉर्मूले पर राजी हुए हैं। फॉर्मूले के तहत पहले ढाई साल सिद्धारमैया CM रहेंगे और बाद के ढाई साल डीके कप्तान होंगे। मतलब डीके लोकसभा चुनाव के बाद 2025 में मुख्यमंत्री बनेंगे।

शपथ समारोह में शामिल होने के लिए नीतीश-तेजस्वी को भी न्योता
20 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक कांग्रेस ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को को न्योता भेजा है। इसके अलावा झारखंड के CM हेमंत सोरेन, , बिहार के CM नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, राजस्थान के CM अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन, तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को भी बुलाया गया है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, NCP प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, नेशनल कान्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और ओडिशा के CM नवीन पटनायक को भी आमंत्रित किया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT