द फॉलोअप नेशनल डेस्क
विरासत कर को लेकर दिये गये बयान के बाद सैम पित्रोदा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। गूगल पर सैम पित्रोदा और विरासत कर के नाम से खूब सर्च किये जा रहे हैं। एक खबर के मुताबिक पिछले 20 साल में ‘भारत में विरासत कर’ के नाम से इतना सर्च कभी नहीं किया गया, जितना कि पिछले दो दिनों के दौरान किया गया है। वहीं, सैम पित्रोदा को लेकर भी पिछले 5 साल में गूगल पर सबसे अधिक सर्च इन्हीं दो दिनों के दौरान किया गया है। बता दें कि सैम पित्रोदा के इस बयान को बीजेपी ने चुनावी मुद्दा बना लिया है औऱ कांग्रेस को निशाने पर लिया है।
क्या कहा है सैम पित्रोदा
कांग्रेस का थिंक टैंक माने वाले सैम पित्रोदा ने पिछले दिनों मीड़िया में परिवारों के धन को लेकर एक बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा था, अमेरिका के कानून में विरासत कर का प्रावधान है। इसमें व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी निजी संपत्ति के 50 फीसदी से अधिक हिस्से पर सरकार का हक होता है। उनके इस बयान के बाद देशभर में इस पर चर्चा होने लगी। पैत्रोदा औऱ कांग्रेस की आलोचना होने लगी। बीजेपी ने इसे मुद्दा बना लिया। वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी पर पित्रोदा के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है।
क्या है मामला
भारत में विरासत यानी खानदानी संपति को लेकर नियम है कि व्यक्ति की मौत के बाद उसकी संपति संपति उसकी संतान या परिवार को ट्रांसफर हो जाती है। कानूनी रूप से संतान या परिवार का संपति पर अधिकार हो जाता है। लेकिन अमेरिका में खानदानी संपति के 55 फीसद भाग पर सरकार का अधिकार होता है। 45 फीसद संपति पर संतान और परिवार को हक होता है। इसके लिए विरासत टैक्स देना पड़ता है। इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जनता की निजी संपति हड़पने का आरोप लगाया है।
हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -