logo

सलमान खान ने भी छात्रों को दिया समर्थन, बोले– पेपर लीक गंभीर समस्या

salman2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलनरत कथित नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने छात्रों को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि “यह एक बेहद शांतिपूर्ण आंदोलन था। यह देखकर बहुत दुख हुआ कि इसे हिंसक मोड़ लेना पड़ा। जिन छात्रों और उनके परिवारों को इस दौरान चोटें आई हैं, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। पेपर लीक एक बेहद गंभीर मुद्दा है। यह देखकर खुशी होती  है कि हमारे देश के छात्र बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।

 


यह आंदोलन अपनी मूल भावना में सही दिशा में था 
उन्होंने आगे लिखा कि मैं छात्रों के इस कदम की दिल से सराहना करता हूं। उन्होंने जिस समर्पण, ईमानदारी और मेहनत के साथ अपने भविष्य और एक शिक्षित भारत के निर्माण का संकल्प दिखाया है, वह प्रेरणादायक है। यह आंदोलन अपनी मूल भावना में सही दिशा में था और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया। उनका साहस, हौसला और शिक्षा के प्रति समर्पण आने वाले भारत को और मजबूत बनाएगा। उन्होंने आगे लिखा कि यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका श्रेय केवल देश के छात्रों को मिलना चाहिए। 

 

सरकार पर जताया भरोशा
अपने पोस्ट में सलमान खान ने सरकार पर भरोशा जताते हुए कहा कि मुझे भरोसा है कि सरकार भी छात्रों का साथ देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाएगी। यह सभी के लिए लाभदायक स्थिति हो सकती है। मैं सकारात्मक निर्णय की उम्मीद और प्रार्थना करता हूं। जो भी शिक्षा प्राप्त करना चाहता है, ईश्वर उसे आशीर्वाद दे। शिक्षा ही आने वाले समय का सबसे बड़ा ट्रेंड और सबसे बड़ी पहचान बननी चाहिए। हर साल इसकी अहमियत और बढ़नी चाहिए, ताकि दुनिया भर से छात्र भारत पढ़ने आएं और भारत एक वैश्विक शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित हो।

Tags - Salman Khan Support StudentsStudent Protest DelhiDharmendra Pradhan Resignation