logo

Railway News : सकरीगली-महाराजपुर रेलखंड पर तटबंध कटने का असर, 4 ट्रेनें रद्द; कई ट्रेनों के रूट में बदलाव

सकरीगली-महाराजपुर रेलखंड पर तटबंध कटने का असर, 4 ट्रेनें रद्द; कई ट्रेनों के रूट में बदलाव

साहिबगंज
Railway News: बरहरवा सेक्शन (Barharwa Section) में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी का तटबंध कटने के कारण, यात्री और मालगाड़ियों के लिए डाउन लाइन (Down Line) बंद रहेगी, जिससे निम्नलिखित ट्रेनों का नियमन (Regulation) किया जाएगा:

ये ट्रेन रद्द की गईं 
63073 रामपुरहाट – साहिबगंज मेमू (29.9.2026 को शुरू होने वाली यात्रा)
63406 साहिबगंज – रामपुरहाट मेमू (29.9.2026 को शुरू होने वाली यात्रा)
63074 साहिबगंज – रामपुरहाट मेमू (30.9.2026 को शुरू होने वाली यात्रा)
13428 साहिबगंज – हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (30.9.2026 को शुरू होने वाली यात्रा)

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन:
भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट के रास्ते डायवर्ट की गई
13024 गया – हावड़ा एक्सप्रेस (29.9.2026 को शुरू होने वाली यात्रा)
13404 भागलपुर – रांची वनांचल एक्सप्रेस (29.9.2026 को शुरू होने वाली यात्रा)
13072 जमालपुर – हावड़ा एक्सप्रेस (29.9.2026 को शुरू होने वाली यात्रा)

जमालपुर-मुंगेर-कटिहार के रास्ते डायवर्ट की गई
15657 दिल्ली – कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल (28.9.2026 को शुरू होने वाली यात्रा)
15744 भटिंडा – बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस (28.9.2026 को शुरू होने वाली यात्रा)

इनके रास्ते डायवर्ट की गई किऊल-झाझा-आसनसोल-खाना
03030 नटेसर-हावड़ा स्पेशल (यात्रा 29.9.2026 से शुरू)

इसके अलावा, 53408 जमालपुर - रामपुरहाट पैसेंजर (29.9.2026 को शुरू होने वाली यात्रा) और 13410 किउल - मालदा टाउन एक्सप्रेस (29.9.2026 को शुरू होने वाली यात्रा) साहिबगंज में समाप्त हो जाएगी।


 

Tags - Sakrigali Maharajpur Sahibganj Barharwa Train Cancellation Railway Traffic Ganga Embankment Jharkhand Political News