द फॉलोअप डेस्क:
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग लड़की के कथित रेप और हत्या मामले में टीएमसी की बागी नेता सायोनी घोष ने आज पीड़िता परिवार से मुलाकात की। परिजनों से मुलाकात के बाद सायोनी घोष ने कहा कि जब किसी की जान जाती है, कोई बच्चा मरता है तो हमें दुख होता है। उन्होंने कहा कि सीएम से यही उम्मीद करते हैं कि इस मामले में एक सच्ची और अच्छी जांच होगी। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सायोनी घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले की गहराई से जांच होगी और पुलिस मामले की तह तक जाएगी। उन्होंने कहा कि यह केवल 3-4 लोगों का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे पूरा रैकेट शामिल है।
#WATCH | Baruipur, WB: On the alleged rape and murder of a minor girl in Baruipur, Rebel TMC leader Saayoni Ghosh says, "I met with the entire family. When someone loses their life, a child dies, we too feel the pain. We expect this from our Chief Minister: an investigation, a… pic.twitter.com/VsjwJMj8ns
— ANI (@ANI) July 7, 2026
बेटियों की सुरक्षा और हिफाजत पक्का करना होगा
सायोनी घोष ने कहा कि हमें भविष्य में अपनी बेटियों की सुरक्षा और हिफाजत पक्की करनी होगी। अभी नई सरकार बनी है, और महज 2 महीने पुरानी है। सांसद ने कहा कि कोई भी पार्टी या मुख्यमंत्री नहीं चाहता कि रेप हो, चाहे वह बीजेपी का हो या तृणमूल कांग्रेस पार्टी का। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना के बाद जो बात सबसे अहम है कि मामले को कैसे संभाला जाता है। मुख्यमंत्री को इस मामले को अच्छी तरह संभालना चाहिए और इसमें शामिल सभी लोगों को कड़ी सजा, यानी मौत की सजा मिलनी चाहिए।
सांसद सायोनी घोष ने स्थानीय लोगों से कहा कि इस वारदात में शामिल दोषियों को फांसी की सजा मिले, इसका पूरा प्रयास किया जायेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह तमाम संबद्ध पदाधिकारियों को पत्र लिखेंगी।

तालाब में मिला था नाबालिग का अर्धनग्न शव
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में पिछले दिनों खाना लेने निकली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई। परिजनों को काफी खोजबीन के बाद उसकी अर्धनग्न लाश तालाब में मिली। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध आरोपी को बुरी तरह से पीटा। बाद में पीड़िता का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन भी किया। मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।