logo

रशियन बीवी का झांसा देकर भारतीय युवकों को रूसी सेना में करा रहे भर्ती, यूक्रेन में लड़ने भेज रहे

uk30.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

रशियन बीवी का झांसा देकर भारतीय और दक्षिण एशिया के अन्य मुल्कों के नौजवानों को रूसी सेना में भर्ती कराया जा रहा है। रूस से इन नौजवानों को यूक्रेन में जारी युद्ध में जबरन धकेला जा रहा है। इस बात की जानकारी हरियाणा निवासी दो भाइयों मुकेश और सनी ने पुलिस को दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों भाइयों ने पुलिस को बताया है कि उनके जैसे लगभग 200 युवकों को किसी न किसी तरीके से फांसकर रूस ले जाया गया। इनमें से कई युवकों को यूक्रेन ले जाकर सेना में जबरन भर्ती कर दिया गया। 

युवकों ने क्या बताया पुलिस को 

दोनों युवकों ने बताया कि यूक्रेन में एक वकील ने उनकी मदद की जिससे वे भारत पहुंच सके। कहा कि युवकों को जाल में फंसाने के लिए रशियन एजेंट कई तरह का लालच देते हैं। इसमें अच्छी नौकरी, शानदार जीवन और रशियन बीवी तक का झांसा दिया जाता है। कहा कि कई लोगों को एजेंटों ने अपनी ओऱ से रूस के पासपोर्ट उपलब्ध कराये हैं। मुकेश और सनी ने बताया कि उनको जर्मनी में नौकरी का वादा कर बैंकॉक ले जाया गया। वहां से रूस भेजा गया औऱ फिर सेना में नौकरी की बात कहकर यूक्रेन ले जाया गया। कहा कि ऐसे एजेंट रूस से लेकर भारत तक में सक्रिय हैं। 


ऐसे पहुंचे भारत 

दोनों भाइयों ने बताया कि सेना में भर्ती होने से इनकार करने पर उनको रूस की जेल में डाल दिया गया। जेल में रशियन कैदियों के बीच उनका जीना दुभर हो गया। उनके भारत लौटने की आस समाप्त होने लगी थी। इसी बीच एक ईमानदार रूसी वकील ने उनकी परेशानी सुनी और उनकी मदद की। रूसी वकील की मदद से वे भारत पहुंच सके। दोनों भाइयों ने बताया कि पंजाब और पाकिस्तान में रहने वाले कई लोग आज भी रूस की जेल में बंद हैं। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - RussianRussian wifeArmy fraud