द फॉलोअप, जामताड़ा:
Railways News: त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे (Indian Railways) ने दिल्ली और हावड़ा के बीच विशेष ट्रेन (Special Train) चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली से हावड़ा जाने वाली ट्रेन संख्या 04092 17 अक्टूबर को रात 12:30 बजे दिल्ली से रवाना होगी और 18 अक्टूबर को सुबह 8:40 बजे हावड़ा पहुँचेगी। वापसी में, हावड़ा से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 04091 18 अक्टूबर को सुबह 10:10 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी और 19 अक्टूबर को दोपहर 3:50 बजे दिल्ली पहुँचेगी।

आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशनों पर भी रुकेगी
इस विशेष ट्रेन में वातानुकूलित (AC) कोच भी लगाए हैं, जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। पूर्व रेलवे (Eastern Railway) के आसनसोल मंडल के अंतर्गत यह ट्रेन आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशनों पर भी रुकेगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में विशेष सुविधा मिलेगी। दुर्गा पूजा के व्यस्त सीजन में इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने और सुगम यात्रा करने में मदद मिलेगी।
