logo

मोबाइल पर पॉर्न देख कर सगे भाई ने बहन से रेप किया, फिर गला दबाकर कर दी हत्या

porn.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तरप्रदेश से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने अपने सगे बहन का रेप किया और उसकी हत्या कर दी। लड़के पर आरोप है कि उसने मोबाइल पर पॉर्न देखकर बहन से रेप किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पोर्न वीडियो देख बहन का रेप किया
बताया जा रहा है कि बीते 3 फरवरी को 19 साल का लड़का मोबाइल पर पोर्न वीडियो देख रहा था। उसी दौरान उसने अपनी 17 साल की नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बात खुल न जाए इस डर से उसने बहन की गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। मृतका के चाचा राधेश्याम अपने भतीजे संजू के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी संजू को गिरफ्तार कर लिया। पहले तो आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
क्या कहा आरोपी ने
आरोपी संजू ने बताया कि वह अपने घर पर अपनी नाबालिक बहन के साथ अकेला था और उसकी मां रिश्तेदारी में गई हुई थी। वो बहन के पास लेटा हुआ था उसी दौरान उसने अपनी नाबालिक बहन के साथ दुष्कर्म किया। यह बात बहन किसी को बता न दें इसलिए गला दबा दिया। 


गला घोंटकर बहन को मारा डाला
इस मामले पर एसपी अर्पणा रजत कौशिक का कहना है कि 4 फरवरी को थाना पटियाली को सूचना मिली थी कि एक नाबालिक लड़की का शव उसी के घर से बरामद हुआ है। तत्काल फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृश्य में पाया गया कि गला घोंटकर लड़की की मौत हुई थी। परिवार के लोग अपने-अपने काम पर गए हुए थे। इसी दौरान कुछ आपत्तिजनक वीडियो संजू ने अपने मोबाइल पर देखा और उसके बाद उसने बहन के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\