द फॉलोअप डेस्क
राम मंदिर घोटाला मामले में आज नया मोड़ आया है, खबर है कि दान की रकम से अयोध्या में बन रहे आलीशान घर पर बुलडोजर चलेगा। बता दें कि राम मंदिर घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, लगभग रोज ही नये खुलासे हो रहे हैं। हालांकि अब तक पूरा घोटाला कितनी राशि का हुआ है, इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन अब तक आठ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे और राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को इस्तीफा देना पड़ा है। राय को प्रधानमंत्री कार्यालय का नजदीकी बताया जाता है।

कौन हैं आरोपी लवकुश मिश्रा
बहरहाल, खबरों में बताया गया है कि अयोध्या में बन रहा ये मकान लवकुश मिश्रा का है। मिश्रा दान की रकम उड़ाने के आरोपी हैं। इस मकान की वर्तमान कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने मकान गिराने यानी इस पर बुलडोजर चलाने का नोटिस भेजा है। जांच में पता चला है कि लवकुश मिश्रा ने ये जमीन राम मंदिर में 10 हज़ार रुपए की नौकरी करने के दौरान खरीदी थी। रजिस्ट्री में इस जमीन की कीमत 8.8 लाख रुपये दिखाई गई थी जबकि इसकी असली कीमत 25 लाख रुपये के आसपास है। अब इस मकान को जमींदोज किया जाएगा।
