द फॉलोअप डेस्क
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने देश के युवाओं के नाम एक भावनात्मक वीडियो संदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। संजय सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा “देश के नौजवानों के लिए मेरा ये गीत। युवा हताश है लेकिन हारा नहीं। नौजवानों तेरे कंधों पर जगत का भार है।” वीडियो में संजय सिंह गीत गाते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके आसपास बैठे लोग तालियां बजाते दिख रहे हैं। इस संदेश में उन्होंने देश के युवाओं के संघर्ष, उम्मीद और जिम्मेदारी को केंद्र में रखते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानने का संदेश
वीडियो में उन्होंने अपने शब्दों को एक प्रेरक गीतात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया है, जिसमें देश के युवाओं को कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानने का संदेश दिया गया है। संजय सिंह के इस पोस्ट को कई लोगों ने युवाओं की वास्तविक स्थिति से जोड़कर देखा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं तो कुछ इसे मौजूदा सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों पर टिप्पणी के रूप में देख रहे हैं। पोस्ट के सामने आने के बाद यह वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है।
