logo

राजस्थान: 7 राजघराने पहली बार चुनावी अखाड़े में, महलों से निकलकर मैदान में आये ये लीडर

rajasthan1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 


राजस्थान के विधानसभा चुनाव में इस बार सात राजघरानों के उम्मीदवार मैदान में है। इस लिहाज से ये चुनाव खासा दिलचस्प हो गया है। राजस्थान के चुनावी इतिहास में ये पहली बार हो रहा है, जब सात राजघरानों के उम्मीदवार महलों से निकलकर चुनावी अखाड़े मे आये हैं। वोटरों के बीच ये चर्चा का विषय बना हुआ है। इनमें महिला और पुरुष, दोनों वर्ग के उम्मीदवार के नाम शामिल है। राजघरानों के सात उम्मीदवारों में से छह को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। 

ये हैं राजघरानों से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवार 
राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रह चुकीं वसुंधरा राजे का नाम इसमें सबसे पहले आता है। वे ग्वालियर राजघराना की सिंधिया परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे बीजेपी की ओऱ से सीएम फेस भी हैं। राजे झालावाड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। राजकुमारी सिद्धी कुमारी तीन बार से लगातार बीजेपी की विजयी उम्मीदवार रही हैं। वे स्वर्गीय करणी सिंह की पोती हैं। वे बीकानेर से चुनाव लड़ रही हैं। विश्वेंद्र सिंह का संबंध भरतपुर जिले के राजघराने से है। कांग्रेस के टिकट पर वे तीन बार विधायक और तीन बार सांसद रह चुके हैं। इस बार भी वे डीग के कुम्हेर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उदयपुर राजघराने से संबंध रखने वाले विश्वराज सिंह बीजेपी के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। नाथद्वारा सीट पर उनका मुकाबला सीपी जोशी हो रहा है। कोटा राजघराना परिवार की कल्पना देवी बीजेपी से लाडपुरा सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। उनका कांग्रेस के उम्मीदवार नईमुद्दीन से हो रहा है। विद्याधर सीट से चुनाव लड़ रहीं दिया कुमारी का संबंध जयपुर राजघराने से है। इनको भी बीजेपी का सीएम फेस माना जा रहा है। विधायक पद के लिए दिया कुमारी का ये पहला चुनाव है। 

18 शाही परिवारों का रहा है सियासत से संबंध 
राजस्थान में सियासत से शाही घरानों का संबंध आजादी के बाद से ही रहा है। इस बाबत राजपूत संगठन प्रताप फाउंडेशन के सदस्य, महावीर सिंह सरवड़ी ने कहा है कि राजस्थान के 18 शाही परिवारों के सदस्य किसी ने किसी रूप से राजनीति से जुड़े रहे हैं। जनता के बीच इनको विषेश मान-सम्मान और प्रचार मिलता है। राजघराना के नेताओं का जनता के सुख-दुख से सीधा नाता रहा है। सियासत में उनकी सफलता का यही कारण रहा है।