logo

राजस्थान: चूरू के भानुदा गांव में वायुसेना का विमान क्रैश, 2 के मरने की खबर; एक का शव बरामद 

jet321.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

राजस्थान के चूरू जिले के भानुदा गांव में बुधवार दोपहर भारतीय वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर हुआ। दुर्घटना के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि इसमें दो लोगों की मौत हुई है और एक का शव बरामद किया गया है। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही तेज धमाका हुआ और आसमान में धुएं का गुबार उठता दिखा। मौके पर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबलों की टीमें पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।


हालांकि वायुसेना की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन शुरुआती खबरों के मुताबिक इस हादसे में दो लोगों के हताहत होने की आशंका है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रभावित लोग स्थानीय नागरिक हैं या विमान से जुड़े कर्मी। गौरतलब है कि जगुआर भारतीय वायुसेना का एक अत्याधुनिक डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक एयरक्राफ्ट है, जिसे ज़मीन पर हमले और टोह मिशनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हादसे से जुड़े अन्य विवरणों का इंतजार किया जा रहा है।

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest