द फॉलोअप डेस्क
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इन दिनों अपने रोडवेज बस सफर को लेकर सुर्खियों में हैं। अजमेर से कोटा तक आम यात्रियों की तरह बस में सफर करते हुए मंत्री जी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। समर्थक इसे जनता से जुड़ने की कोशिश बता रहे हैं, वहीं विपक्ष और सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
“साहब, बस में ही बिराजिए… कैमरामैन अभी आ रहा है!”
— Priya singh (@priyarajputlive) May 25, 2026
यह शिक्षा मंत्री मदन दिलावर हैं अजमेर से कोटा तक रोडवेज बस में सफर कर रहे थे।
फोटो खिंचवाने के बाद जैसे ही मंत्री जी सीट से उठने लगे, पीछे से आवाज आई- “साहब, बस में ही बिराजिए… कैमरामैन अभी आ रहा है!”
साहब को थोड़ी भी गर्मी… pic.twitter.com/iWyfT7qcNL

साहब बैठिए… कैमरामैन अभी आ रहा है
वायरल वीडियो में एक ऐसा पल कैमरे में कैद हो गया, जिसने पूरे घटनाक्रम को चर्चा का विषय बना दिया। बताया जा रहा है कि फोटो खिंचवाने के बाद जैसे ही मंत्री मदन दिलावर अपनी सीट से उठने लगे, तभी पीछे से आवाज आई- साहब, अभी बैठिए… कैमरामैन आ रहा है। इसके बाद मंत्री दोबारा सीट पर बैठ गए और कैमरे के आने का इंतजार करने लगे। यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

गर्मी में बैठे रहे मंत्री, कैमरे का इंतजार
वीडियो में यह भी नजर आता है कि बस के अंदर गर्मी के बीच मंत्री असहज दिख रहे थे, लेकिन कैमरे के इंतजार में अपनी सीट पर बने रहे। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, लोगों ने इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई यूजर्स ने इसे फोटोऑप पॉलिटिक्स करार दिया, जबकि कुछ लोगों ने इसे सामान्य मीडिया प्रबंधन बताया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि नेताओं के लिए जनता के बीच रहना कम और कैमरे के सामने दिखना ज्यादा जरूरी हो गया है। वहीं समर्थकों का तर्क है कि मंत्री का बस में सफर करना जनता से जुड़ने और जमीनी हालात समझने की कोशिश का हिस्सा है।