मुबंईः
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत की खबर के बाद हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा था कि आखिर एक्ट्रेस ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस जब छानबीन में जुटी तो एक सुसाइड नोट पुलिस के हाथ लगा। जिसमें लिखा था कि राहुल और उसकी परिवार वालों को आपलोग सजा दिलवाना नहीं तो मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। राहुल वैशाली का पड़ोसी है। दोनों के पिता प्लाईवुड का बिजनेस करते हैं। सुसाइड नोट में जिक्र है, राहुल वैशाली को परेशान किया करता था।

क्या लिखा सुसाइड नोट में
पुलिस आयुक्त एम रहमान ने बताया था कि, राहुल वैशाली को हैरेस किया करता था। इसलिए वैशाली ने यह कदम उठाया। पुलिस को पांच पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें एक्ट्रेस ने राहुल के बारे में बताया है कि वो उसे शारीरिक औऱ इमोशनली परेशान कर रहा था। वैशाली ठक्कर के सुसाइड नोट में लिखा था, आई क्विट मां। लव यू पापा मां. मुझे माफ करना मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई. प्लीज राहुल और उसकी फैमिली को सजा दिलवाना. मुझे 2.5 साल से टॉर्चर किया मेंटली राहुल और दिशा ने. वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी. मितेश से कहना मैं उससे बहुत प्यार करती हूं. I Quit. एक अन्य पेज में वैशाली ने लिखा था- राहुल ने मेरे साथ क्या-क्या गलत किया, मैं बता भी नहीं सकती।

इसी साल होने वाली थी शादी
वैशाली ठक्कर की शादी इसी साल दिसंबर में होने वाली थी। राहुल इसलिए परेशान करता था। एक्ट्रेस ने उसकी वजह से ही आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहे है और इसकी छानबीन में लगे हुए है। वैशाली की दो महीने बाद मितेश नाम के शख्स से शादी करने वाली थी। राहुल और वैशाली के पिता का प्लाइवुड का बिजनेस है. राहुल कभी कॉलेज नहीं गया और उसका राहुल लैमनेट्स के नाम से फर्म भी है. राहुल, वैशाली के सोसाइटी में 10-12 सालों से रह रहा है।वैशाली के भाई नीरज ने बताया कि, राहुल नवलानी और उसके पिता इंदौर में प्लाईवुड का कारोबार करते है. महामारी के दौरान मुंबई से इंदौर लौटने के बाद वैशाली राहुल के संपर्क में आई थी. वैशाली और राहुल जिम में मिलते थे।