logo

बड़ी खबर : राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, लोकसभा सचिवालय से पत्र जारी

010.jpg

द फॉलोअप डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब पूर्व सांसद हो गए हैं। क्योंकि, उनके संसद की सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दी गई। राहुल केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। बताते चलें कि सूरत की कोर्ट ने गुरुवार को राहुल को 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके आलोक में लोकसभा सचिवालय से पत्र जारी कर राहुल के संसद सदस्यता रद्द किए जाने की जानकारी दी गई है। बताते चलें कि राहुल गांधी ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। इसी मामले में सूरत कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में फैसला दिया था कि अगर किसी जन प्रतिनिधि जैसे विधायक या सांसद को 2 साल या उससे ज्यादा की सजा दी जाती है तो उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी। बताते चलें कि सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ राहुल गांधी को अपील दायर करने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया था। राहुल गांधी के वकील बाबू मांगूकिया ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की कोर्ट ने राहुल गांधी को IPC की धारा 499 और 500 के तहत दोषी ठहराया था। साथ ही उन्हें जमानत दे दी और 30 दिनों के लिए सजा को निलंबित कर दिया, ताकि उन्हें हाई कोर्ट में अपील करने का मौका मिल सके।

अध्यादेश न फाड़ा होता तो राहुल को नहीं होती मुश्किल
राहुल गांधी ने जिस अध्यादेश को फाड़ा था अगर उसे नहीं फाड़ा होता तो आज वे मुश्किल में न होते। दरअसल 2013 में जब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि सांसद/विधायक को 2 साल या उससे ज्यादा की सजा मिलने पर उसकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से खत्म हो जाएगी। वो अगला चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे। तब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का सबसे बड़ा प्रभाव लालू प्रसाद यादव पर पड़ सकता था। लालू की पार्टी मनमोहन सरकार का हिस्सा थी। ऐसे में मनमोहन सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ एक अध्यादेश लाई ताकि कोर्ट का फैसला निष्प्रभावी हो जाए। इस अध्यादेख की खूबियां बताने के लिए 24 सितंबर 2013 को कांग्रेस सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। तभी बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पहुंचकर कहा था ‘ये अध्यादेश बकवास है और इसे फाड़कर फेंक देना चाहिए।’ तब राहुल ने अध्यादेश की कॉपी को फाड़ दिया था। इसके बाद ये अध्यादेश वापस ले लिया गया। मतलब अगर राहुल ने उस वक्त ये कॉपी नहीं फाड़ी होती तो आज वो मुश्किल में नहीं होते।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT