logo

कल झारखंड आयेंगे राहुल गांधी, चाईबासा के अलावा इन स्थानों पर करेंगे जनसभा; कहां कितने बजे रहेंगे 

RAHUL3.jpeg

रांची 

कल 7 मई को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी झारखंड आयेंगे। एक दिवसीय झारखंड दौरे के बीच वे चाईबासा के अलावा गुमला, लोहरदगा कोनबीर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है। वहीं, संबंधित स्थानों पर राहुल की सुरक्षा औऱ रूट के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं। कांग्रेस की ओऱ से जारी पत्र के अनुसार उनका कल का शिड्यूल इस प्रकार है -  

राहुल का पूरा कार्यक्रम 
10::00 - 11:45 दिल्ली से रांची के लिए विशेष उड़ान 

12:00- 12:30 हेलीकॉप्टर द्वारा रांची से चाईबासा, सिंहभूम प्रस्थान 

12:40- 13:40 चाईबासा, सिंहभूम में सार्वजनिक सभा 

13:50- 14:30 चाईबासा-कोनबीर में पीसी और लोहरदगा प्रस्थान  
14:40- 15:40 कोनबीर में सार्वजनिक सभा 

16:00- 16:20 लोहरदगा से रांची हेलीकॉप्टर द्वारा वापसी 

16:35- 18:25 विशेष उड़ान से रांची से दिल्ली प्रस्थान 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Rahul GandhicongressLok Sabha Election Jharkhand News