logo

56 साल के हुए राहुल गांधी, देशभर में समर्थकों ने मनाया जन्मदिन

राहुल_गांधी2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। राहुल गांधी के समर्थक देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित कर केक काटकर और मिठाईयां बांटकर जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसे लेकर कई नेता, विधायक, मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।  

अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना
राहुल गांधी वर्तमान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अपने राजनीतिक जीवन में वे कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हाल के वर्षों में भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा समेत कई जनसंपर्क अभियानों के जरिए लगातार चर्चा में रहे हैं। राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

Tags - Rahul Gandhi Rahul Gandhi birthday Rahul Gandhi 56th birthday