द फॉलोअप, रांची
प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने उसमें लिखा है-राहुल गांधी जी पिछले 6 सालों के दौरान झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की सभी नौकरियां बेची गयी है। कांग्रेस इस सरकार का हिस्सा है। इसलिए सिर्फ ट्वीट करने की औपचारिकता पूरी कर आप अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकते। यदि आप सच में छात्रो के साथ खड़े हैं तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तत्काल पूरे मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने का आदेश देने के लिए निर्देशित करें। अन्यथा झारखंड सरकार से अपना समर्थन वापस लें।
