logo

राहुल गांधी पहुंचे रांची, संविधान सम्मान कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा 

rahul23.jpg

रांची 

संविधान सम्मान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी रांची पहुंच गये हैं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। वे राजधानी के शौर्य सभागार में संविधान सम्मेलन में भाग लेंगे। यह इस सम्मेलन में सिविल सोसाइटी और विभिन्न संगठनों के लोग भाग लेंगे। राहुल गांधी 500 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। उनके दौरे को लेकर विभिन्न संगठनों और पार्टी की ओर से तैयारी की गयी है। 


राहुल गांधी के झारखंड दौरे को लेकर राजनीतिक सरगरमी भी तेज है। सीटों को लेकर वे पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। उनके दिल्ली लौटने के बाद 20 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगेगी। 


 

Tags - Rahul Gandhi Samvidhan Samman Assembly Elections Elections Jharkhand News Election