logo

प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल की मंजूरी किसने दी, राहुल गांधी ने गृहमंत्री से पूछे 2 सवाल

rahul0026.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह से पूछा है कि सीजेपी के आंदोलनकारी छात्रों पर हिंसक कार्रवाई की इजाजत किसने दी। क्या आपने पुलिस को इसकी मंजूरी दी थी। गांधी ने अमति शाह से एक पोस्ट में पूछा, “दिल्ली में शांति से प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स पर पेलेट गन, लाठियां और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। मैं 19 साल के साहिल लोचब से मिला। उसे पेलेट लगे, उसकी एक आंख जा सकती है। उसका “क्राइम”? पेपर लीक खत्म करने और हमारे स्टूडेंट्स के लिए एक सही भविष्य की मांग करना।“

राहुल ने शाह से आगे कहा, अमित शाह जी, मेरे दो सवाल हैं- 

1. क्या आपने स्टूडेंट्स के खिलाफ पेलेट गन समेत जानलेवा ताकत के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी? अगर नहीं, तो किसने दी?

2. क्या सादे कपड़ों में जो लोग स्टूडेंट्स को लाठियों से पीट रहे थे, वे पुलिस वाले थे या वॉलंटियर? उन्हें तैनात करने की इजाज़त किसने दी? देश जवाब मांग रहा है।

Tags - Rahul Gandhi Amit Shah Student Protest Police Action Political Controversy