logo

छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका समेत कई कांग्रेस सांसद

RAHUL211.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
कल संसद मार्च के दौरान सीजेपी समर्थकों और छात्रों पर हुई बर्बर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई सांसद प्रधानमंत्री के घर के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गये हैं। मिली खबर मंर बताया गया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस के सांसदों ने लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के सरकारी आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सांसदों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इस्तीफा मांगा। 

छात्रों से माफी मांगने के लिए कहा

इस विरोध प्रदर्शन में सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत अन्य सांसदों ने हिस्सा लिया। इससे पहले राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में मीडिया से कहा था कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगकर उनकी समस्याओं पर संवेदनशील होकर बातचीत करनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि मामला केवल शिक्षा व्यवस्था में खामियों का नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य का भी सवाल है। उन्होंने सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को दीमक की तरह खोखला करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। छात्रों ने सरकार के सामने तीन मांगें रखी हैं। 
 

Tags - Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Congress Protest Student Protest Police Action