logo

राहुल गांधी ने एक बार फिर लगाया 'वोट चोरी' का आरोप, हरियाणा विधानसभा चुनाव में फर्जी पड़े 25 लाख मत

rahul_gandhi21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज यानि गुरुवार को एक बार फिर वोट चोरी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। राहुल गांधी ने कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाद हरियाणा के विधानसभा चुनाव में 25 लाख फर्जी वोट दिए जाने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 'एच फाइल्स' किसी एक सीट की बात नहीं है, बल्कि राज्यों में वोट चोरी की बड़ी साजिश है।
राहुल ने आगे कहा कि हरियाणा में पहली बार पोस्टल बैलट और असली वोटों का रुझान अलग-अलग रहा। पोस्टल बैलट में कांग्रेस को 76 और बीजेपी को सिर्फ 17 सीटें मिलतीं। जबकि पहले दोनों का रुझान एक जैसा होता था।
कांग्रेस नेता ने कहा कि एग्जिट पोल और पोस्टल बैलट में कांग्रेस आगे थी, लेकिन अंत में 22,779 वोटों से हार गई। एक लाख से ज्यादा वोटों का फर्क रहा। और हमारे पास इसके सबूत हैं। उन्होंने दावा किया है कि वह जो भी डाटा दे रहे हैं, वह 100 प्रतिशत सच है।
इसी बीच प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने एक महिला की तस्वीर दिखाई और कहा कि अलग-अलग नाम से 22 जगहों पर इस लड़की के नाम दर्ज मिले हैं। जिसमें इन्होंने कहीं सीमा, कहीं सरस्वती नाम से 22 वोट डाले हैं। उनका दावा है कि यह ब्राज़ील की मॉडल है तो फिर इसका नाम हरियाणा की वोटर लिस्ट में कैसे आया? 

इसके अलावे उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी किये गए हैं। उन्होंने कैटेगरी-वाइज आंकड़े बताते हुए कहा कि 5 लाख 21 हजार से ज्यादा वोटर फर्जी मिले हैं। यानि 25 लाख वोट चोरी का मतलब है कि हर आठ में से एक वोटर फर्जी था। 
राहुल गांधी ने एक और दावा करते हुए कहा एक ही बूथ पर 223 बार एक ही महिला का नाम दर्ज है, जिसका चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि उस महिला ने कितनी बार वोट किया। इसके साथ ही 9 पुरुषों की जगह महिला के नाम दर्ज हैं। 
राहुल गांधी ने लोगों को चताया और कहा कि जो हरियाणा में हुआ है, वहीं बिहार में होगा। बिहार में भी वोटर लिस्ट में धांधली हुई है। 
 

Tags - national news national kahabr national latest news vote chori news rahul gandhi news rahul gandhi press conference on vote chori bihar election news bihar politics news bihar vidhansabha news bihar news haryana news haryana fake voters news