logo

भारत जोड़ो यात्रा के बाद मजबूत होकर उभरे राहुल गांधी, देश के 100 शक्तिशाली व्यक्तियों में 51वें से 15 नंबर पर पहुंचे

1531.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देश के 100 मोस्ट पॉवरफुल इंडियंस की सूची में पीएम नरेंद्र मोदी फिर पहले स्थान पर हैं। मीडिया हाउस द इंडियन एक्सप्रेस की ओर से वर्ष 2023 में देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची जारी की गई है। बीते साल भी पीएम पहले स्थान पर थे। इस सूची में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 15वां स्थान मिला है। उनसे पीएम सहित 14 लोग आगे हैं। लेकिन, इंडियन एक्सप्रेस की ही 2022 की सूची में राहुल काफी पीछे थे। 31 मार्च 2022 को पंजाब केसरी में छपी खबर के अनुसार देश के सबसे पॉवरफुल व्यक्तियों की सूची में वे 51वें स्थान पर थे। मगर इस वर्ष जारी सूची में वे 15वें स्थान पर हैं। मतलब 36 स्थान ऊपर चढ़े हैं। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी की स्थिति भारत जोड़ो यात्रा के बाद ज्यादा बेहतर हुई है। यही वजह है कि वे 15वें स्थान पर हैं।

ममता 13, नीतीश 14वें स्थान पर हैं
100 सबसे पॉवरफुल व्यक्तियों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दूसरे नंबर पर काबिज हैं। देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ चौथे और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांचवें स्थान पर हैं। मोहन भागवत छठे, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सातवें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन आठवें, उद्योगपति मुकेश अंबानी नौवें और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल दसवें स्थान पर हैं। वहीं, इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 13वां, बिहार के सीएम नीतीश कुमार 14वां स्थान मिला है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को 40वां स्थान मिला है। वहीं, झारखंड से सिर्फ सीएम हेमंत सोरेन को इस सूची में स्थान मिला है। वे 64वें नंबर पर हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT