द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि लेफ्ट-राइट नहीं, इंदिरा जी की रीढ़ सीधी थी लेकिन मोदी जी तो ट्रंप के सामने लेट गए। राहुल गांधी दरअसल UPI लेनदेन पर केंद्र की ओर से लगाये गये चार्ज पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। बता दें कि नये प्रावधान के मुताबिक अब UPI के जरिये 2000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर 00.04 फीसद चार्ज लगेगा।

मोदी जी का सिद्धांत अलग है
इस संबंध में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए कहा, "एक बार इंदिरा गांधी जी से पूछा गया कि उनका झुकाव लेफ्ट की ओर है या राइट की ओर...? उनका जवाब था - मेरा झुकाव न लेफ्ट है, न राइट, मैं रीढ़ सीधी रखती हूं।“ कांग्रस नेता ने आगे कहा, “लेकिन मोदी जी का सिद्धांत अलग है, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेट जाने का फैसला किया है। उन्होंने अमेरिका को भारी मुनाफा पहुंचाने के लिए UPI पर चार्ज लगाकर हर एक भारतीय पर टैक्स थोप दिया है। मोदी जी, रीढ़ सीधी कीजिए और UPI टैक्स वापस लीजिए।"

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें