logo

चिंतन शिविर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- देश की अखंडता को बनाए रखना कांग्रेस के DNA में शामिल

rahul_in_chintan.jpg

गिरिडीह:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह देश सभी धर्म, जाति, गरीब, आदिवासी समेत सभी का है। इस अखंडता को बनाए रखना है। अखंडता को बनाए रखना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। राहुल गिरिडीह में चल रहे कांग्रेस के राज्यस्तरीय चिंतन शिविर को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस कमजोर नहीं मजबूत पार्टी ह। यहां हम सरकार में शामिल हैं। हम लोगों को बता सकते हैं कि कांग्रेस गरीबों के लिए, किसानों के लिए, गरीब-छोटे व्यवसायियों के लिए किस तरह से बेहतर तरीके से काम कर सकती है।

सरकार में शामिल मंत्रियों को चेताया

राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड और कांग्रेस का रास्ता लोकतांत्रिक है। उन्होंने राज्य सरकार में शामिल पार्टी के मंत्रियों को भी चेताया और कहा कि मंत्री यह नहीं सोचें उन्हें कार्यकर्ता हटा नहीं सकते। कार्यकर्ता ही मंत्री बनाते हैं, जिन्हें कभी भी कार्यकर्ता हटा सकते हैं। राहुल ने कहा कि झारखंड में काम कर रहे कांग्रेस के लोगों की जिम्मेदारी पार्टी को मजबूत करने की है। आप पूरी लड़ाई लड़ें और जड़ से पार्टी को मजबूत करें। हम साथ हैं। जब भी बुलाया जाएगा झारखंड आने को तैयार हैं।

कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर का समापन

बता दें कि गिरिडीह के मधुबन में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आज समापन हो गया। इसका आगा़ज़ 20 फरवरी को हुआ था। जिसमें झारखंड कांग्रेस को मजबूत करने के लिए चिंतन और मंथन किया गया। इस चिंतन शिविर में राज्य के लगभग 150 नेता शामिल हुए। जिसमें मंत्री, विधायक और सभी इकाइयों के पदाधिकारी और प्रभारी भी थे।