logo

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायल और बेहोश

rath4.jpg

रांची 
पुरी रथ यात्रा के दौरान मची कथित भगदड़ में 2 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। बताया जाता है कि भीड़ में दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि हार्ट अटैक से एक युवक की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में कई लोग बेहोश हो गये। कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, प्रशासन ने भगदड़ जैसी स्थिति से इनकार करते हुए कहा है कि भीड़ बढ़ने की वजह से महिला श्रद्धालु की मौत हुई है, और कुछ लोगों की तबीयत खराब हो गई है। 

मृत युवक की पहचान क्योंझर जिला निवासी अनिल दास के रूप में हुई
मृत युवक की पहचान क्योंझर जिला निवासी अनिल दास के रूप में हुई है। आरंभिक जानकारी के मुताबिक ग्रैंड रोड पर मारिचीकोट छक के पास पुलिस घेराबंदी से करीब 100 फीट की दूरी पर भारी भीड़ में सांस लेने में तकलीफ होने पर अनिल दास गिर पड़े। उनको पुरी के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

Tags - Puri Rath Yatra Stampede Devotees Odisha Jagannath Temple