logo

राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, विधि-विधान के साथ किया रामलला का दर्शन

DMURMU.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क  

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला के दर्शन किये। पुरोहितों ने उनको विधि-विधान के साथ पूजा करने में सहयोग किया। इस सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है। झारखंड, खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने इसी तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट की है। वहीं मि सिन्हा नाम के यूजर ने लिखा है, आदिवासी समुदाय से आने वाली राष्ट्रपति महोदया ने प्रभु श्री राम के दर्शन किये। कुछ लोग हमेशा इस प्रचार में लगे रहते हैं कि राम मंदिर में आदिवासियों आदि को अनुमति नहीं है। राष्ट्रपति को भी इसी कारण से दूर रखा गया था। अब ये बात गलत साबित हो गयी है। 


सुरक्षा के सख्त इंतेजाम किये गये 


बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर बुधवार को जिले में सुरक्षा घेरा सख्त देखा गया। एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर व सरयू तट तक आधुनिक हथियार से लैस जवान जगह-जगह मुस्तैद थे। मंगलवार को ही पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों व अन्य जवानों के साथ रिहर्सल भी किया था। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी में जिला प्रशासन पिछले कई दिनों से लगा हुआ था। 

 

पुलिस के अलावा ये एजेंंसियां रही सुरक्षा में 
मिली खबर के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को शाम चार बजे एयरपोर्ट से उतरकर राम मंदिर व सरयू तट पर गईं। इस दौरान सभी मार्गों पर दोनों ओऱ से पड़ने वाले मकानों पर हथियार से लैस जवान तैनात किए गए। पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ, आरएएफ, एटीएस व पीएसी के जवान भी जगह-जगह तैनात दिखाई पड़े। खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क किया गया था। कई स्थानों पर सादे ड्रेस में सुरक्षाबल के जवान मौजूद रहे। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - PresidentDaupadi MurmuAYODHYARAM MANDIR