logo

राष्ट्रपति और PM जाएंगे बाबा बागेश्वर धाम, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; CM ने लिया जायजा

ािाि.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में 23 और 26 फरवरी को 2 बड़े और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम में दर्शन करने आएंगे। साथ ही यहां एक नए कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। वहीं, 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 251 बेसहारा कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इस महत्वपूर्ण यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। छतरपुर जिले के कलेक्टर पार्थ जायसवाल के अनुसार, पीएम और राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए करीब 1,500 से 2,000 जवानों की तैनाती की जाएगी। आयोजन स्थल को 30 से 35 सेक्टरों में बांटा जाएगा और 25 से 30 बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी ताकि लोग कार्यक्रम को आसानी से देख सकें। आयोजन की सफलता के लिए प्रशासन ने विशेष ध्यान देने वाली कई व्यवस्थाएं की हैं:
1) 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाए जा रहे हैं।
2) 50,000 से 80,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
3) 5 नए हेलीपैड बनाए गए हैं।
4) एक अस्थायी अस्पताल भी स्थापित किया जा रहा है।
5) ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विशेष योजना बनाई गई है।

CM मोहन ने लिया तैयारियों का जायजा
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को बागेश्वर धाम का दौरा कर इन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि पीएम मोदी पहले मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। जबकि राष्ट्रपति मुर्मू 26 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह में 251 अनाथ बेटियों की शादी कराएंगी। प्रशासन इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Tags - President Draupadi Murmu PM Modi Baba Bageshwar Dham CM Mohan Yadav National News Latest News Breaking News