logo

तुष्टिकरण की राजनीति ने झारखंड की डेमोग्राफी को बदल दिया – बाबूलाल मरांडी 

B_LAAL.jpg

रांची 

आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में घोषणा पत्र समिति, आरोप पत्र समिति, टॉकिंग पॉइंट्स समिति की संयुक्त बैठक, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति ने झारखंड की डेमोग्राफी को बदल दिया। बैठक में शामिल असम सीएम सह झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव झारखंड की दशा और दिशा तय करेगा। झारखंड निर्णायक मोड़ पर है। राज्य की जनता लूट, भ्रष्टाचार, वादा खिलाफी से निजात चाहती है। जनता सुशासन और विकास केलिए समय का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र समिति, आरोप पत्र समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र जनता का संकल्प पत्र होगा। 


क्या कहा नेता प्रतिपक्ष ने 
बाबूलाल मरांडी, ने कहा कि जनता की आशा और उम्मीद बीजेपी से जुड़ी है। ठगबंधन सरकार ने राज्य की जनता के लिए एक भी भलाई के काम नहीं किए। यह सरकार साढ़े चार वर्षों केवल राज्य को लूटने में जुटी रही। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति ने राज्य की डेमोग्राफी को बदल दिया है। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि ठगबंधन सरकार, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, महिला, युवा विरोधी सरकार है। जनता को इस सरकार से निजात दिलानी है।

मौके पर ये लोग थे मौजूद 
बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ, समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, आरती कुजूर,प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, सांसद बीडी राम, सीपी सिंह, विरांचि नारायण, अनंत ओझा, केदार हाजरा, नवीन जायसवाल, शिवपूजन पाठक,प्रतुल शाहदेव, गीता कोड़ा, शशांक राज, रविनाथ किशोर, आरती सिंह सहित युवा मोर्चा एवम महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Tags - Babulal marandi demography BJPJharkhand News