logo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम आज, बीजेपी के ये नेता सुनेंगे कार्यक्रम 

PM7.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 114वां संस्करण 29 सितंबर को प्रसारित होगा। झारखंड बीजेपी ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई वरिष्ठ नेता रांची, जमशेदपुर, लातेहार और अन्य स्थानों पर इस कार्यक्रम को सुनेंगे।

राज्य के सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना जाएगा। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसके लिए बैठकें की हैं।  प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रांची के गोंदा मंडल में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी चंदनकियारी में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर में, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्रनाथ त्रिपाठी लातेहार के मनिका में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहु, केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ ओरमांझी के आराकेरम गांव में, प्रदेश महामंत्री सांसद प्रदीप वर्मा रांची में एवं प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह डालटनगंज में मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। 

बता दें कि ओरमांझी के आराकेरम गांव में सैकड़ों ग्रामीण लाइव प्रसारण से जुड़ेंगे। यह गांव राज्य के नशा मुक्त गांवों में एक है और जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में पहले भी इस गांव की प्रशंसा की है।


 

Tags - PM Narendra Modi Mann Ki Baat BJP leaders National News