logo

वेडिंग इन इंडिया का मंत्र अपनाएं, शादी और मौज-मस्ती के लिए विदेश जाना छोड़ें देशवासी- प्रधानमंत्री

a3717.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

पीएम मोदी ने मंगलवार को 7.8% GDP ग्रोथ को लेकर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि पूरा देश खुशियों से भर गया है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को उनके संकल्प और मेहनती स्वाभाव के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह हमारी सामूहिक ताकत को दिखाता है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया संघर्षों में फंसी हुई है और चहुंओर युद्ध की खबरें आ रही है। जबकि दुनिया संकटों से घिरी है और सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। वर्ष 2020 के कोविड दौर के बाद स्थिरता की कमी रही है, बावजूद इसके भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग निराशा के अंधेरे में डूबे हैं और झूठ फैला रहे हैं। 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तमाम बाधाओं और चुनौतियों को पार करते हुए देश ने 7.8% विकास दर हासिल किया है। उन्होंने कहा कि हमें इसी गति को बनाए रखना होगा। हमें आगे बढ़ते रहना होगा और इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनना जरूरी है। 

 

डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं करने की अपील
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल के मंत्र को अपनाना चाहिए। उन्होंने मौज मस्ती के लिए विदेश यात्रा और डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं करने की सलाह देते हुए कहा कि वेडिंग इन इंडिया का मंत्र अपनाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि यदि बहुत जरूरी नहीं है तो सोना खरीदने से बचना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि हम स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जितना जोर देंगे, उतना ही यकीन है कि आजादी के 100 साल पूरे होने पर हम अपने युवाओं को विकसित भारत सौंपेंगे। पीम मोदी ने कहा कि आज की कड़ी मेहनत से हम निश्चित रूप से अपनी युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करेंगे। 

140 करोड़ भारतीयों की मिलीजुली ताकत
पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा कि हम अपनी कोशिशों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारी नीतियां सही हैं और हमारे इरादे नेक हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की मिलीजुली ताकत देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एकजुट हो रही है। उन्होंने कहा कि आइए जश्न मनाएं। पक्का संकल्प लें और उस संकल्प को हकीकत में बदलने के लिए मिलकर आगे बढ़ें। 
 

Tags - Narendra ModiDestination WeddingGDP GrowthGold