logo

PM मोदी के पेपर लीक मामले पर ट्वीट के बाद CM सम्राट ने भी दी प्रतिक्रिया बोले— दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

cm_samrat4.jpg

द फॉलोअप डेस्क

प्रधानमंत्री मोदी के पेपर लीक मामलों पर चुप्पी तोड़ने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर साझा की है। सीएम सम्राट ने पीएम मोदी को समर्थन देते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि युवा हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके सपनों और भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिलेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना मोदी सरकार की गारंटी है।

 

 

पीएम मोदी का ट्वीट
पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा लिये जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Tags - PM Modi Paper Leak TweetSamrat Choudhary Statement