logo

PM मोदी की पेट्रोल बचाने की अपील के बाद 700 गाड़ियां लेकर पदभार ग्रहण करने भाजपा नेता पहुंचे भोपाल  

bhopaal.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

इधर, PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल बचाने की और दूसरी तरफ एक भाजपा नेता 700 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने भोपाल पहुंचे। इसकी व्यापक चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। ये सब ऐसे समय में हुआ है जब पीएम मोदी की अपील के बाद सोमवार को ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से कहा कि वे जनता तक पीएम की अपील को पहुंचाएं। मोहन यादव ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट, वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। 

सड़कों पर कई बार जाम लगा
सोमवार को ही भाजपा नेता और मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह करीब 700 से 800 गाड़ियों के काफिले के साथ उज्जैन से भोपाल पदभार ग्रहण करने पहुंचे। खबर है कि काफिले के कारण सड़कों पर कई बार जाम लगा रहा। यहीं नहीं, कई स्थानों पर काफिले में शामिल गाड़ियां भी एक-दूसरे टकराईं। लोगों ने बताया कि भोपाल में अरेरा हिल्स से पुरानी जेल घाटी तक घंटों तक जाम की हालत बनी रही। 

Tags - PM Modi appeal conserve petrol BJP leader Bhopal vehicles