logo

मिथुन चक्रवर्ती और उषा उथुप को पद्म भूषण, 132 लोगों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

PADM.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

बॉलीवुड कलाकार मिथुन चक्रवर्ती और गायिका उषा उथुप को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पद्म भूषण सम्मान दिया। इसी के साथ कुल 132 लोगों को आज अपने-अपने फील्ड में बेहतरीन काम करने के लिए राष्ट्रपति ने पद्म सम्मान दिये। बता दें कि इस साल 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। आज राष्ट्रपति भवन के भव्य समारोह में पूर्व उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉक्टर पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया।

30 महिलाओं को पद्म सम्मान

राष्ट्रपति के हाथों जिन 132 लोगों को पद्म सम्मान दिये गये उनमें 30 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही, विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी के 8 औऱ 9 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिये गये हैं। बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और गायिका ऊषा उथुप को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इनके अलावा डॉक्टर सीताराम जिंदल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तेजस मधुसूदन पटेल और यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

किसको मिलता है पद्म सम्मान

गौरतलब है कि इस साल 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्मश्री पुरस्कार दिये गये हैं। इस सम्मान को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में माना जाता है। पद्म पुरस्कार कई कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिया जाता है। इनमें कला, सोशल वर्क, सार्वजनिक कार्यक्रम, साइंस एवं इंजीनियरिंग, ट्रेड एंड इंडस्ट्री जगत, मेडिसिन, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा जैसे फील्ड हो सकते हैं।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Padma BhushanPADAM SHREEUsha UthupMithun ChakrabortyPresident