logo

मोदी के बदलते भारत में 2 लाख गांव में ऑप्टिकल फाइबर बिछाये गये- जेपी नड्डा 

jp_nadda10.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज देवघर, सारठ में एनडीए प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में चुनावी सभा में कहा कि पीएम मोदी के बदलते भारत में 2 लाख गांव में ऑप्टिकल फाइबर बिछाये गये। नड्डा ने आगे कहा,  गांवों को वाई-फाई से जोड़ दिया गया। आज गांवों में 2 लाख कॉमन सर्विस सेंटर चल रहे हैं। जब मोदी ऑप्टिकल फाइबर बिछा रहे थे, तब कांग्रेसी और झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले कहते थे कि भारत तो अनपढ़ है, ये तो पैसे की बर्बादी है। उनको भारत का सामर्थ्य मालूम नहीं था। लेकिन मोदी को मालूम था, आज सब्जी वाला भी डिजिटल ट्रांजेक्शन करता है। डिजिटल ट्रांजेक्शन के मामले आज भारत विश्व में चौथे स्थान पर है। ये मोदी का बदलता भारत है। ये डिजिटल भारत है। 


कहा, सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्लान चलाया 

नड्डा ने कहा, मैं स्वास्थ्य मंत्री रह चुका हूं। मैं देख चुका हूं इस देश में कई बीमारियों की दवा आने में 25 साल लग गये। 30 साल लग गये। कुछ दवाएं ऐसी हैं, जिसको भारत आने में 100 साल लग गये। लेकिन याद कीजिये कोरोना काल को। पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को निर्देश दिया और अपने देश में दो-दो वैक्सीन बने। इस वैक्सीन को बनाने में सिर्फ 6 से 9 महीने लगे। कोरोना काल में सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्लान और सबसे तेज वैक्सीनेशन प्लान पर भारत ने काम किया। ये बदलता भारत है। उन्होंने आग कहा, हमने न सिर्फ अपने देश के लोगों को वैक्सीन दिया बल्कि कई गरीब देशों को मुफ्त में वैक्सीन दिया भी। हमने अपने देश में डबल वैक्सीन के साथ बुस्टर डोज देने का भी कीर्तिमान बनाया है। कहा ये मोदी का बदलता भारत है। कहा, कोरोना काल में भारत ने 48 देशों को मुफ्त वैक्सीन दिया। ये मांगने वाला भारत नहीं है। ये देने वाला भारत है। 

आयुष्मान योजना की चर्चा की 

नड्डा ने कहा, जब मैं स्वास्थय मंत्री था लोग मेरे पास आते थे। वे बीमारी में खर्च की राशि की मांग मुझ से करते थे। वे मुझसे दो लाख मांगते थे। मैं उनको एक लाख दे पाता था। वे मुझसे चार लाख की मांग करते थे। मैं उनको दो लाख ही दे पाता था। लेकिन मोदी ने कहा, इस दिशा में कुछ बड़ा करते हैं। कहा आयुष्मान योजना की सोच उन्हीं की सोच है। आज पांच लाख का इलाज आयुष्मान योजना से गरीब मुफ्त में करा रहे हैं। कहा, ये बदलता भारत है। ये मोदी का बदलता भारत। आगे उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की चर्चा की। कहा अगली बार सरकार बनने पर हम इस योजना को शुरू करने वाले हैं। इसके तरह आप अपने घर में सौर ऊर्जा से बिजली पैदा कर सकेंगे। इसके लिए सरकार 75000 रुपये देगी। इससे बची बिजली को सरकार खरीदेगी। लोगों का बिजली बिल तो शून्य  होगा ही, इस योजना से लोगों को कमाई भी होगी। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - JP NaddaSita SorendeogharJharkhand News