logo

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने टीवी पत्रकार निधि राजदान से शादी की

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने टीवी पत्रकार निधि राजदान से शादी की

द फॉलोअप डेस्क 

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने नई दिल्ली (New Delhi) में टीवी पत्रकार (TV Journalist) निधि राजदान (Nidhi Razdan) से शादी (Marriage) कर ली है। शनिवार (Saturday) को किए गए एक ट्वीट (Tweet) में 56 वर्षीय उमर ने लिखा, "कल एक नए सफर की शुरुआत हुई।" उमर ने इस ट्वीट को निधि के साथ टैग (Tag) किया। इस ट्वीट के साथ कुछ तस्वीरें (Photographs) भी साझा की गईं। सूत्रों (Sources) के मुताबिक, यह शादी शुक्रवार (Friday) को नई दिल्ली में 'स्पेशल मैरिज एक्ट' (Special Marriage Act) के तहत संपन्न हुई। शादी के दौरान दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य (Family Members) गवाह (Witnesses) के तौर पर मौजूद थे।

दोनों का हो चुका है पहले भी विवाह 

गौरतलब है कि उमर की पहली पत्नी पायल हैं। दोनों के बीच हुए एक समझौते के बाद, इस साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ये संबंध खत्म हो गया था। वहीं, 49 वर्षीय निधि की भी यह दूसरी शादी है। श्रीनगर और नई दिल्ली में हुए शादी के कार्यक्रमों में दोनों पक्षों के परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। इन कार्यक्रमों में अब्दुल्ला के माता-पिता फारूक अब्दुल्ला और मौली, उनकी तीन बहनें और अन्य करीबी रिश्तेदार और निधि के माता-पिता- वरिष्ठ पत्रकार एमके राजदान और सरला राजदान मौजूद थे।


 

Tags - Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage