logo

बूढ़े ने पोती की उम्र की लड़की से की शादी; फिर इंस्टाग्राम पर डाला पोस्ट...

OLD_MAN.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

आए दिन बेमेल जोड़ियों के बारे में खबरें पढ़ने को मिलती हैं। कभी कोई बूढ़ी औरत अपने बेटे या पोते की उम्र के लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बना लेती है तो कभी कोई बूढ़ा आदमी अपनी पोती की उम्र की लड़की से शादी कर लेता है। विदेशों में ये बहुत आम बात है। ऐसे लोग अपनी प्रेम कहानियां भी अक्सर शेयर करते रहते हैं। इनके प्यार में सच्चाई होने के बावजूद भी लोग इन्हें ताने देने से बाज नहीं आते हैं। आजकल हमारे देश में भी कई मामले सामने आने लगे हैं। कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक टीचर ने फीस ना भरने वाली छात्रा से शादी कर ली थी। अब एक और ऐसा ही वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बूढ़े आदमी ने अपनी पोती की उम्र की लड़की से शादी कर ली है।

लोगों ने खूब कमेंट किये
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बूढ़ा आदमी अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ नजर आ रहा है। उनके पीछे एक लड़का भी नजर आ रहा है। दोनों दूल्हा-दुल्हन की तरह सजे हुए हैं। वीडियो में दिख रहे इस बुजुर्ग शख्स का नाम Rambriksha Panditहै और उन्होंने इस वीडियो को अपनी आईडी से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और दोनों के रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि काका ने कितने सोमवार किए? दूसरे ने लिखा है कि काश हम कोरोना काल में मर गए होते, कम से कम मुझे ये दिन तो नहीं देखना पड़ता। वहीं नीतीश नाम के एक शख्स ने लिखा है कि दादा आपकी पत्नी बिल्कुल जहर है।

क्या है पूरा सच
हालांकि, जिस तरह टीचर का वीडियो फर्जी निकला, उसी तरह यह वीडियो भी फर्जी लग रहा है। जब रामबृक्ष पंडित के इंस्टाग्राम पेज की पड़ताल शुरू की तो पता चला कि इस शख्स ने कई अलग-अलग महिलाओं के साथ शादी के वीडियो शेयर किए हैं। यानी ये सभी वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाए गए हैं। कुछ वीडियो में ये शख्स खुद महिला बनकर डांस करता नजर आ रहा है। कुछ में दूसरी महिला को अपनी चौथी पत्नी बता रहा है। इंस्टाग्राम पर इस शख्स की प्रोफाइल बेतुके हरकतों वाले वीडियो से भरी हुई है।

Tags - NEWSOLD MANOLD MAN MARRY YOUMG GIRLINSTAGRAM