logo

ITDA इंजीनियर के बैंक लॉकर में मिले कैश 2 करोड़, 9 ठिकानों पर छापेमारी; ओडिशा विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

cashodi07.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
ओडिशा विजिलेंस ने कंधमाल जिले के बालीगुडा में ITDA के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) बैकुंठ नाथ बेहरा को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें रविवार को भुवनेश्वर में विजिलेंस के स्पेशल जज की अदालत में पेश किया जाएगा। यह गिरफ्तारी इंजीनियर से जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी के बाद हुई, जिसके दौरान विजिलेंस अधिकारियों को उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं ज़्यादा संपत्ति मिली। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान मिली संपत्ति के बारे में बेहरा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। खबर के मुताबिक ओडिशा विजिलेंस ने ITDA बालीगुडा, कंधमाल के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहरा के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों के चलते उनसे जुड़ी नौ जगहों पर एक साथ छापेमारी की। भुवनेश्वर, बारीपदा, धर्मशाला और बालीगुडा में की गई इन छापेमारी में कई रिहायशी संपत्तियां, रिश्तेदारों के घर, उनका ऑफिस चैंबर और सरकारी आवास शामिल थे। छापेमारी के दौरान उनके बैंक लॉकर्स से लगभग 2 करोड़ नकद बरामद किए गए, जिनकी गिनती बैंक मशीनों से अभी भी जारी है। मामले की आगे की जांच चल रही है। खबर लिखे जाने तक 5 बहुमंजिला इमारतें (4 भुवनेश्वर में, 17850 वर्ग फुट), 13 प्लॉट (7 BBSR में) वगैरह का पता चला है। उन्होंने 1999 में 6000 रुपये प्रति माह की सैलरी पर JE के तौर पर नौकरी शुरू की थी।

 

छापेमारी में मिली संपत्ति

विजिलेंस के अनुसार, बेहरा के पास पांच बहुमंजिला इमारतें मिलीं, जिनका कुल निर्मित क्षेत्र 20,000 वर्ग फुट से ज़्यादा है। इनमें से चार इमारतें भुवनेश्वर में स्थित आलीशान इमारतें बताई जा रही हैं। छापेमारी में 14 महंगे प्लॉट, 2.04 करोड़ रुपये से ज़्यादा नकद, लगभग 500 ग्राम सोना और 45 लाख रुपये की जमा राशि जैसी अन्य संपत्तियां भी मिलीं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि बेहरा की पत्नी के नाम पर चल रहा एक और लॉकर अभी खोला जाना बाकी है। इन जानकारियों के आधार पर, बैकुंठ नाथ बेहरा के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 2018 के प्रावधानों के तहत विजिलेंस सेल पुलिस स्टेशन में केस नंबर 4/2026 दर्ज किया गया है।  जांच अभी चल रही है और विजिलेंस अधिकारी आरोपी अधिकारी से जुड़ी संपत्तियों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।


 

Tags - Odisha  Vigilance arrested multi-millionaire ITDA engineer