द फॉलोअप डेस्क
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को देशवासियों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि RBI ने ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। जानकारी हो कि रिजर्व बैंक ने यह फैसला लगभग 5 साल बाद रेपो रेट में कटौती की है। वहीं, रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत (25 बेसिस पॉइंट्स) की कटौती करने से कई लोन सस्ते हो जाएंगे। इसके साथ ही लोगों को EMI भरने में राहत मिलेगी।
मालूम हो कि आखिरी बार RBI ने साल 2023 के जून में रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। इस दौरान रेपो रेट बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था। लेकिन इसके बाद से ही रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।होम और कार लोन होगा सस्ता
बताया जा रहा है कि RBI ने ब्याज दरों में जो कटौती की है, इसके बाद होम लोन, कार लोन और कई अन्य लोन सस्ते हो जाएंगे। ऐसे में अगर आपने फ्लोटिंग रेट पर होम या कार लोन ले रखा है, तो उसकी EMI कम हो जाएगी। इससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। ऐसा माना जा रहा है कि, वित्त मंत्री द्वारा केंद्रीय बजट में 12 लाख रुपये तक की सालाना आय टैक्स फ्री होने का ऐलान करने के बाद फरवरी 2025 में RBI की यह घोषणा जनता के लिए दूसरी बड़ी राहत होने वाली है।RBI गवर्नर ने की घोषणा
मिली जानकारी के अनुसार, रेपो रेट में बदलाव करने के बाद इसे 6.50 प्रतिशत घटाकर से 6.25 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका फैसला मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में लिया गया है। जानकारी हो कि यह मीटिंग 5 फरवरी को RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के नेतृत्व में शुरू हुई थी, जिसका आखिरी दिन आज यानी 7 फरवरी था। 3 दिनों तक चलने वाली इस अहम मीटिंग में RBI ने रेपो रेट घटाने का निर्णय लिया। बताया गया कि शुक्रवार को मीटिंग खत्म होने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने की जानकारी साझा की।