द फॉलोअप डेस्क
रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला ले लिया है। मंत्रालय ने अब ट्रेनों के कोच और इंजन में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इसके जरिये चप्पे चप्पे की जानकारी सरकार को मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार देश के सभी 74 हजार ट्रेन के कोचों और 15 इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। इसकी मंजूरी रेल मंत्री अशिविनी वैष्णव ने देदी है, जहां प्रत्येक कोच में 4 डोम-टाइप सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। इसमें 2 कैमरे गेट के पास होंगे जहां से यात्रियों की गतिविधियों की 360 डिग्री निगरानी रखी जाएगी। 
बता दें कि इसकी टेस्टिंग की जा चुकी है, जहां यात्रियों और रेलकर्मियों से सुझाव और अनुभव लिए गये। और अब इसके परिणाम बेहतर आने के बाद इसे पुरे देश में लागू करने का निर्णय ले चुकी है। मिली जानकरी के अनुसार इस योजना में सिर्फ कोच ही नहीं बल्कि रेलवे के इंजन यानि लोकोमोटिव भी अब सुरक्षा के नज़र में रहेंगे। वहीं हर इंजन में 6 कैमरे लगाये जायेंगे, जिसके जरिये आगे, पीछे और दोनों तरफ नज़र रखा जा सकेगा। इसके अलावे लोको पायलट के दोनों केबिन में कैमरे के साथ डेस्क-माउंटेड माइक्रोफोन भी लगाए जायेंगे ताकि इंजन के अन्दर की हर गतिविधि पर नज़र रखी जा सकेगी। 
वहीं रेलवे इन कैमरों से मिलने वाले वीडियो डाटा का विश्लेष्ण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये करेगा। इससे कोई भी संदिग्ध हरकत जैसे झगड़ा, चोरी, छेड़खानी आदि को तुरंत पकड़कर समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी। रेल मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि यह कदम यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस कदम से आसामाजिक तत्वों पर रोक लगाई जा सकेगी। साथ ही रेलवे को भी नुकसान से बचाया जा सकेगा।