logo

अब CBI करेगी NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच, हटाए गए NTA के डायरेक्टर 

neet_paper_leak_cbi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
शिक्षा मंत्रालय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं का मामला सीबीआई को सौंप दी है। एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया के संचालन पर पारदर्शिता के लिए शिक्षा मंत्रालय ने समीक्षा के बाद मामले को व्यापक जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का फैसला किया है। बता दें कि यह फैसला NTA को लेकर देश में मचे विवाद के बीच लिया गया है। इसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर  सुबोध सिंह को हटा दिया गया। 


NTA के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया
इससे पहले NEET-UG एग्जाम विवाद के बीच केंद्र सरकार ने शनिवार रात 9 बजे NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया। प्रदीप सिंह खरोला को नया डीजी नियुक्त किया गया है। दूसरी तरफ, केंद्र ने NEET-UG एग्जाम में कथित अनियमितताओं के मामले की जांच CBI को सौंप दी है। शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार देर रात इसकी घोषणा की।


विवादों में है NEET 2024 परीक्षा 
जानकारी हो कि NEET 2024 परीक्षा विवादों में घिरी हुई है। परीक्षा का आयोजन 5 मई को किया गया था। 4 जून 2024 को इसका परिणाम आया था। परिणाम में 67 बच्चे टॉप कर गए। उन्हें पूरे 720 में से 720 नंबर मिले। इसके बाद पता चला कि पेपर लीक हुआ है। इसके बाद इसको लेकर जबरदस्त घमासान मचा। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। कई याचिकाएं दायर की गईं। सुप्रीम कोर्ट ने NTA को प्रभावित 1563 छात्रों के लिए फिर से परीक्षा लेने का निर्देश दिया। रीएग्जाम आज होने वाला है।

Tags - NEETNEET UGNeet ug paper leakCBI